1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: देश में मिले 38 हजार नए मरीज, करीब इतने ही ठीक भी हुए, एक्टिव केस- 4.21 लाख

Covid: देश में मिले 38 हजार नए मरीज, करीब इतने ही ठीक भी हुए, एक्टिव केस- 4.21 लाख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2021 09:29 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 09:29 am IST

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले साल कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से अबतक कुल 3 करोड़ 11 लाख 44 हजार 229 लोग इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

Coronavirus cases in India today latest news 19 july Covid: देश में मिले 38 हजार नए मरीज, करीब इतने - India TV Hindi
Covid: देश में मिले 38 हजार नए मरीज, करीब इतने ही ठीक भी हुए, एक्टिव केस- 4.21 लाख Image Source : PTI

नई दिल्ली. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 164 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान करीब इतने ही मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 38 हजार 660 कोरोना मरीज पिछले 24 घंटों में कोरोना से उबरने में सफल रहे हैं जबकि 499 मरीजों की इस बीमारी की वजह से मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले साल कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से अबतक कुल 3 करोड़ 11 लाख 44 हजार 229 लोग इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इन मामलों में से 3 करोड़ 3 लाख 8 हजार 456 मरीज ठीक भी हो चुके हैं जबकि 4  लाख 14 हजार 108 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 21 हजार 665 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत