1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: देशभर में मिले 43,071 नए मरीज, एक्टिव केस घटकर हुए 4,85,350

Covid: देशभर में मिले 43,071 नए मरीज, एक्टिव केस घटकर हुए 4,85,350

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2021 10:00 am IST,  Updated : Jul 04, 2021 10:56 am IST

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के बाद अबतक देश में सामने आए कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 5 लाख 45 हजार 433 हो गई है। इनमें से 2 करोड़ 96 लाख 58 हजार 078 मरीज कोरोना से उभरने में सफल रहे जबकि अबतक 4 लाख 2 हजार 5 लोगों की इस बीमारी ने जान ले ली।

Coronavirus cases in India today more than 40 thousand latest news Covid: देशभर में मिले 43,071 नए म- India TV Hindi
Covid: देशभर में मिले 43,071 नए मरीज, एक्टिव केस घटकर हुए 4,85,350 Image Source : PTI

नई दिल्ली. देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43 हजार 71 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 52 हजार 299 मरीजों ने कोरोना बीमारी को मात दी और 955 लोगों का इस बीमारी की वजह से निधन हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के बाद अबतक देश में सामने आए कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 5 लाख 45 हजार 433 हो गई है। इनमें से 2 करोड़ 96 लाख 58 हजार 078 मरीज कोरोना से उभरने में सफल रहे जबकि अबतक 4 लाख 2 हजार 5 लोगों की इस बीमारी ने जान ले ली।

मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 4,85,350 रह गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर सुधरकर 97.09 हो गई है। उसने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 18,38,490 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 41,82,54,953 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत है। यह लगातार 27 दिन पांच प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.44 प्रतिशत रह गई। देश में लगातार 52वें दिन स्वस्थ हुए लोगों की संख्या दैनिक मामलों से अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,96,58,078 हो गई है, जबकि मृत्युदर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक 35.12 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। 

देश में कोविड-19 टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। देश में सार्वभौमिक टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत 21 जून को हुई। शाम सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को देश में 57.36 लाख से अधिक खुराकें दी गयी।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु समूह में 28,33,691 लोगों को पहली खुराक और 3,29,889 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र समूह के कुल 99,434,862 लोगों ने पहली खुराक और 27,12,794 ने दूसरी खुराक ली है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी है। मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष की श्रेणी के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत