1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: भोपाल बना कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट, बीते 24 घंटे में सामने आए 37 नए मामले

Coronavirus: भोपाल बना कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट, बीते 24 घंटे में सामने आए 37 नए मामले

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Apr 06, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 02:13 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट भोपाल बन गया है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना पॉजीटिव के 37 नए मामले सामने आए हैं। एमपी में एक दिन में सबसे ज्यादा 37 मामले भोपाल में सामने आए हैं।

Coronavirus cases in Madhya Pradesh, Coronavirus, Madhya Pradesh- India TV Hindi
Coronavirus cases in Madhya Pradesh

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट भोपाल बन गया है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना पॉजीटिव के 37 नए मामले सामने आए हैं। एमपी में एक दिन में सबसे ज्यादा 37 मामले भोपाल में सामने आए हैं। भोपाल में सोमवार की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 14 हो गई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की सोमवार सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमण से 5 नए मरीज मिले थे। उसके बाद सैम्पलों की जांच में 9 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, कल रात तक 23 मामले आये थे। मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 230 पहुंच गई है।

भोपाल जिला प्रशासन, एमपी के मुताबिक भोपाल में 9 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 5 पुलिस और 4 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। जिले में अब तक वायरस 54 लोगों (1 मृतक को शामिल कर) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल के इब्राहिम गंज निवासी एक शख्स 2 अप्रैल को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। हालत बिगड़ने पर इसे वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन सोमवार सुबह इस शख्स ने दम तोड़ दिया। यह कारोना वायरस के चलते भोपाल में हुई पहली मौत है। पूरे राज्य में कोरोना वायरस की वजह से अबतक कुल 15 मौतें हो चुकी हैं। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटों में 23 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसमें से 12 लोग तबलीगी जमात के सदस्य हैं। 

एमपी में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 230 पहुंची

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 135 9
भोपाल 54 1
मुरैना 12 0
जबलपुर 8 0
उज्जैन  7 3
खरगौन 4 1
शिवपुरी 2 0
ग्वालियर 2 0
बड़वानी 3 0
छिंदवाड़ा 2 0
विदिशा 1 1
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत