1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus cases in Madhya Pradesh: इंदौर में दो और कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत, कुल मामले 500 के पार

Coronavirus cases in Madhya Pradesh: इंदौर में दो और कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत, कुल मामले 500 के पार

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Apr 12, 2020 11:18 am IST,  Updated : Apr 12, 2020 12:25 pm IST

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आए 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो और मरीजों की मौत का रविवार को खुलासा किया गया।

Coronavirus cases in Madhya Pradesh, Coronavirus, Madhya Pradesh- India TV Hindi
Coronavirus cases in Madhya Pradesh

भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 500 के पार यानी 548 तक पहुंच गया है। प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस से 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश में कुल 22 जिले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजीटिव मामले इंदौर में लगभग 300 दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित इंदौर में ही सबसे ज्यादा 32 मौतें हुई हैं। वहीं भोपाल में अबतक कोरोना वायरस की वजह से अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आए 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो और मरीजों की मौत का रविवार को खुलासा किया गया। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 32 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। 

अधिकारी ने दोनों मरीजों की मौत की तारीख का हालांकि फिलहाल खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने बताया, दोनों मरीजों की मौत के बाद प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर में पिछले 48 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के जो 49 नए मरीज मिले हैं, उनमें निजी अस्पताल का एक डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। इसके बाद शहर में इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 298 पर पहुंच गयी है। इनमें से 32 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 10.74 प्रतिशत है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

इंदौर और भोपाल में कोरोना संक्रमण के तेजी से पांव पसारने के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 13 अफसरों की नियुक्ति इंदौर में की है। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि वे लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना मामलों के आंकड़ों में अंतर पाया जा रहा है।  

Coroanvirus Cases in Madhya Pradesh, Coroanvirus, Madhya Pradesh
Image Source : APCoroanvirus Cases in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 298 32
भोपाल 131 02
मुरैना 14 0
जबलपुर 09 0
उज्जैन  15 05
खरगौन 14 02
बड़वानी  14 0
खंडवा  06 0
शिवपुरी 02 0
ग्वालियर 06 0
छिंदवाड़ा 04 01
विदिशा 2 0
बैतूल  01 0
श्योपुर 02 0
होशंगाबाद  10 0
रायसेन  01 0
धार  01 0
सागर 01 0
देवास 03 01
मंदसौर 01 0
रतलाम 01 0
शाजापुर 01 0
अन्य  1 0
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत