1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6364 नए मामले, 198 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6364 नए मामले, 198 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 11:59 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन का सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख 92 हजार 990 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना...- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6364 नए मामले, 198 लोगों की मौत Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन का सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख 92 हजार 990 हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गई है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8376 हो गई है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद 3515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर एक लाख चार हजार 687 हो गई है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक दस लाख 49 हजार 277 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब भी 79,927 लोगों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत