1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में Coronavirus संक्रमण के 1,100 नए मामले, 53 और लोगों की हुई मौत

मुंबई में Coronavirus संक्रमण के 1,100 नए मामले, 53 और लोगों की हुई मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 09:55 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 09:55 pm IST

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 1,100 नए मामले सामने आए। वहीं, इस महामारी से महानगर में 53 और लोगों की मौत हो गई है।

मुंबई में Coronavirus संक्रमण...- India TV Hindi
मुंबई में Coronavirus संक्रमण के 1,100 नए मामले, 53 और लोगों की हुई मौत Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

मुंबई: मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 1,100 नए मामले सामने आए। वहीं, इस महामारी से महानगर में 53 और लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक शहर में कोविड-19 के 1,100 नए मामले सामने आने के साथ अब तक यहां संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,14,287 पहुंच गई, जबकि संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 6,350 हो गई है।

महानगरपालिका के मुताबिक शहर में अभी 20,569 इलाजरत मरीज हैं, जबकि कोविड-19 के 787 नए संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शहर में संक्रमण से ठीक होने की दर 76 प्रतिशत है। बीएमसी ने कहा कि शुक्रवार को संक्रमण मुक्त होने पर 689 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस तरह इस रोग से उबरने वाले लागों की कुल संख्या बढ़ कर 87,074 हो गई है। संक्रमण से मरने वाले 53 मरीजों में से 45 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

नगर निकाय के मुताबिक शहर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि की औसत दर 0.92 प्रतिशत है जबकि दोगुना होने की अवधि 76 दिन है। इसमें कहा गया है कि शहर में 617 सक्रिय निषिद्ध क्षेत्र है जहां कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सील की गई इमारतों की संख्या घटकर 5313 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।