1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,326 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,326 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 02:19 pm IST

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,326 नए मामले रविवार को सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,32,713 हो गई।

Coronavirus Cases in Odisha- India TV Hindi
ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,326 नए मामले, 15 और लोगों की मौत  Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,326 नए मामले रविवार को सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,32,713 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में 15 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 907 हो गई। विभाग ने बताया कि जिन 15 लोगों की मौत हुई है, उनमें खुर्दा और कटक जिले के तीन-तीन जबकि केंद्रपाड़ा के दो मरीज शामिल हैं। वहीं बौद्ध, ढेंकनाल, जगतसिंहपुर, क्योंझर, कोरापुट, मल्कानगिरि और सम्बलपुर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

कोरोना वायरस से संक्रमित 53 और मरीजों की मौत हुई है लेकिन सरकार ने उनकी मौत की वजह दूसरी बीमारियों को बताया है। कुल सामने आए नए मामलों में 1,945 संक्रमित पृथकवास केंद्रों के हैं जबकि 1,381 संक्रमित मरीजों का पता संपर्क तलाश के दौरान चला है। खुर्दा में सबसे ज्यादा 638 नए मामले सामने आए हैं। भुवनेश्वर खुर्दा जिले का ही हिस्सा है। इसके बाद कटक में 268 और जाजपुर में 148 मामले सामने आए हैं।

राज्य में 33,559 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 1,98,194 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक 34.40 लाख नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 45,570 नमूनों की जांच शनिवार को हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।