1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में Covid-19 के मामले बढ़कर 67,122 हुए, मृतक संख्या 372 हुई

ओडिशा में Covid-19 के मामले बढ़कर 67,122 हुए, मृतक संख्या 372 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 02:02 pm IST

ओडिशा में कोविड-19 के 2,589 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़क 67,122 हो गई।

ओडिशा में Covid-19 के मामले...- India TV Hindi
ओडिशा में Covid-19 के मामले बढ़कर 67,122 हुए, मृतक संख्या 372 हुई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोविड-19 के 2,589 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़क 67,122 हो गई। वहीं, वायरस से 10 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 372 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 1,574 मामले पृथक-केन्द्रों में सामने आए। अन्य लोग पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में दूसरी बार इतने अधिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 16 अगस्त को सर्वाधिक 2,924 नए मामले सामने आए थे। उन्होंने बताया कि नए मामले राज्य के 30 जिलों में से 29 में सामने आए। अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अभी 21,382 मरीजों का कोविड-19 का इलाज जारी है। जबकि 45,315 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 10,62,469 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 53,015 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।