1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में Coronavirus के 177 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 4924 हुई

राजस्थान में Coronavirus के 177 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 4924 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2020 03:58 pm IST,  Updated : May 16, 2020 03:58 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 177 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4924 हो गई है।

Coronavirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Rajasthan Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 177 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4924 हो गई है। अकेले जयपुर में ही 122 नए मामले आए हैं जिनमें से 116 संक्रमित जयपुर की जिला जेल में मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे तक जयपुर में कुल 122, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, भीलवाड़ा में छह, अजमेर में चार, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 122 नए मामलों में से 116 तो जिला जेल से ही आए हैं। जयपुर शहर में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या 1507 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते तीन दिन लगातार एक ही दिन में 200 से अधिक नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गई है। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।