1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में Coronavirus के 693 नए मामले, 10 और लोगों ने गंवाई जान

राजस्थान में Coronavirus के 693 नए मामले, 10 और लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2020 01:31 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 01:31 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 693 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 886 हो गई।

Coronavirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Rajasthan Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 693 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 886 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मौत हुई हैं।

इसके साथ ही संक्रमण के 693 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 61,989 हो गई है। इनमें से 14451 रोगी उपचाराधीन हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत