1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत, 1370 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत, 1370 नए मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2020 06:40 am IST,  Updated : Aug 26, 2020 06:40 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 13 और मरीजों की मौत हो गई जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या 980 हो गई है।

Coronavirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Rajasthan Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 13 और मरीजों की मौत हो गई जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या 980 हो गई है। राज्य में संक्रमण के 1370 नए मामले सामने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 73325 हो गई जिनमें से 14219 रोगी उपचाराधीन हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें जयपुर—कोटा में तीन तीन, बूंदी—जोधपुर में दो दो, अजमेर—डूंगरपुर—उदयपुर में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 980 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 260 हो गई है जबकि जोधपुर में 89, बीकानेर—भरतपुर में 67—67, अजमेर—कोटा में 66—66,पाली में 42,नागौर में 41, उदयपुर में 24, अलवर में 23, धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि वहीं मंगलवार रात साढे आठ बजे तक तक राज्य में 1370 नए संक्रमित मामलों में जयपुर में 245, जोधपुर में 243, कोटा में 177, बीकानेर में 146, अलवर में 137,भीलवाडा में 133, सीकर में 40, अजमेर में 30, उदयपुर में 19, पाली में 17, करौली में 16, बांसवाडा में 14, भरतपुर—नागौर में 13—13, बांरा—डूंगरपुर में 12—12, चित्तोडगढ में 11, गंगानगर में 10, झालावाडा—सिरोही में 9—9, चूरू—धौलपुर में 8—8, झुंझुनूं—सवाईमाधोपुर में 7—7,राजसमंद—टोंक में 5—5, दौसा—जालौर—प्रतापगढ में 4—4, बाडमेर—हनुमानगढ में 3—3,जैसलमेर में दो नए मामले शामिल हैं।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत