1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों की मौत, 1,610 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों की मौत, 1,610 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 03:33 pm IST

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,610 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 57,142 हो गई।

Covid19- India TV Hindi
Covid19 Image Source : PTI

हैदराबाद। तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,610 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 57,142 हो गई। प्रदेश में संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गयी है। सरकारी बुलेटिन में मंगलवार को बताया गया कि राज्य में कुल 1,610 नए मामले में से 531 ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में है । इसके बाद 172 मामले रंगारेड्डी से, 152 मामले वारंगल शहरी से और 113 मामले मेडचल-मल्काजगिरि से मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े 27 जुलाई रात आठ बजे तक के हैं। इसके अनुसार राज्य में नौ और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़ कर 480 हो गयी है। बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में मृत्यु दर 0.84 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 2.26 फीसदी है। 

इसके मुताबिक राज्य में अब तक संक्रमण से 42,909 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 13,753 का इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार 27 जुलाई को 15,839 नमूनों की जांच हुई और राज्य में कुल जांच की संख्या 3.79 लाख है। बुलेटिन में यह भी बताया गया कि मरनेवालों 53.87 फीसदी लोग ऐसे हैं जो पहले से बीमार चल रहे थे, वहीं वायरस की वजह से मरनेवालों की संख्या 46.13 फीसदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।