1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2020 11:14 am IST,  Updated : Nov 27, 2020 11:14 am IST

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नए मामले सामने आए तथा महामारी से चार और मरीजों की मौत हो गई।

तेलंगाना में कोरोना...- India TV Hindi
तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नए मामले, चार और मरीजों की मौत  Image Source : PTI

हैदराबाद: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 761 नए मामले सामने आए तथा महामारी से चार और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2.67 लाख के पार हो गए और मृतकों की संख्या 1,448 पर पहुंच गई।

सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में दिए गए 26 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में 136, मेडचल मलकाजगिरी में 69 और रंगारेड्डी में 55 नए मामले सामने आए।

अभी राज्य में कोविड-19 के 10,839 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक कुल 53.32 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 95.40 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत