1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: ठाणे में Covid-19 के 1,658 नए मामले सामने आए, 31 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में Covid-19 के 1,658 नए मामले सामने आए, 31 और मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2020 11:23 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:23 am IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,658 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,71,815 हो गई।

महाराष्ट्र: ठाणे में...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: ठाणे में Covid-19 के 1,658 नए मामले सामने आए, 31 और मरीजों की मौत Image Source : PTI

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,658 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,71,815 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा इस महामारी से 31 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,396 हो गई है।

ठाणे में फिलहाल 17,787 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,49,632 मरीज स‍ंक्रमण से उबर चुके हैं। जिले में संक्रमण से मुक्त होने की दर 87.09 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.56 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में अब तक संक्रमण के कुल 34,449 मामले सामने आए हैं, जबकि 666 मरीजों की यहां महामारी से मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत