1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंचा, लेकिन 24 घंटे में 1092 की गई जान

Coronavirus: कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंचा, लेकिन 24 घंटे में 1092 की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2020 09:34 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 09:34 am IST

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.17 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, मंगलवार को देशभर में कुल 801518 टेस्ट किए गए हैं।

India Coronavirus recovered Cases surpasses 2 millions- India TV Hindi
India Coronavirus recovered Cases surpasses 2 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया है जिस वजह से देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 74 प्रतिशत को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 2037870 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भी देश में कोरोना वायरस से रिकॉर्ड 60091 लोग ठीक हुए हैं।

हालांकि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर अभी भी कम नहीं है, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 61531 नए मामले सामने आए हैं और देशभर में अबतक कुल 27,67,273 कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 676514 एक्टिव मामले हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में मौतों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा वायरस की वजह से पूरे देश में 1092 लोगों की जान गई है। अबतक इस वायरस की वजह से देश में कुल 52889 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 2 प्रतिशत से नीचे है।

हालांकि कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है लगभग जिस रफ्तार से नए केस आ रहे हैं उसी रफ्तार से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 57937 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और अबतक कुल 19,77,779 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से रिकवरी का रेट अब बढ़कर 73.64 प्रतिशत हो गया है।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.17 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, मंगलवार को देशभर में कुल 801518 टेस्ट किए गए हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन देश में 8 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं।  

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.23 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 7.84 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 56.55 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.75 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 34.11 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1.10 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 9.32 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत