1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: सीएम उद्धव ठाकरे ने किया कर्फ्यू का ऐलान, महाराष्ट्र की सीमाओं को सील किया जाएगा

Coronavirus: सीएम उद्धव ठाकरे ने किया कर्फ्यू का ऐलान, महाराष्ट्र की सीमाओं को सील किया जाएगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2020 05:29 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 05:29 pm IST

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस से लड़ाई को और ते ज कर दिया है। उन्होंने सूबे में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के निर्णायक क्षण पर हम है, अगर इसे रोका नहीं तो बाकी देशों जैसी स्थिति यहां हो सकती है।

Uddhav Thackeray- India TV Hindi
Maharashtra CM Uddhav Thackeray Image Source : TWITTER

मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस से लड़ाई को और ते ज कर दिया है। उन्होंने सूबे में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। मुंबई में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना के निर्णायक क्षण पर हम है, अगर इसे रोका नहीं तो बाकी देशों जैसी स्थिति यहां हो सकती है। कल के लिए मैंने आपको सबको धन्यवाद दिया, जनता कर्फ्यू किया, ताली और थाली बजाना मतलब वायरस भगाना नहीं है, वो जिनकी मेहनत है उनके सम्मान के लिए था।

उद्धव ने आगे कहा कि आने वाले दिन अहम हैं। राज्य में धारा 144 लागू है, लेकिन मुझे अब संचार बंदी (कर्फ्यू) लागू करनी पड़ रही रही है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक चीजें मिलती रहेंगी। प्रदेश के जिलों की आपसी सीमाएं भी बंद कर रहे हैं, बहुत जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना पहुंचा नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत