1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: दिल्ली में नहीं होगा कोई सेमिनार और समारोह, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ऐलान

Coronavirus: दिल्ली में नहीं होगा कोई सेमिनार और समारोह, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2020 12:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 12:36 pm IST

कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोनावायरस की वजह से शहर में कोई भी सेमिनार और समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

Manish- India TV Hindi
Manish Sisodia Image Source : FILE

नई दिल्ली. कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोनावायरस की वजह से शहर में कोई भी सेमिनार और समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। इस बात का एलान मनीष सिसोदिया ने किया। दिल्ली सरकार के फैसले के मुताबिक राजधानी में 31 मार्च की किसी भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर पाबंदी रहेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी जिला मजिस्ट्रेट से कोरोना वायरस के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकरा सभी IBST पर अन्य राज्यों से आने वाली बसों को sanitise कर रही है। सरकार ने प्राइवेट बस ऑफरेटर्स को भी बसों को sanitise करने का निर्देश दिया है।

Delhi Govt
Image Source : INDIA TVDelhi Govt Order on Coronavirus

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मां के भी इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में इस वायरस से संक्रमण का यह छठा मामला है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आरएमएल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत ‘‘अस्थिर’’ है। उनके परिवार में नौ सदस्य है और उनमें से किसी में वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 69 वर्षीय महिला आरएमएल अस्पताल में भर्ती है। उनका बेटा जापान, जिनेवा और इटली की यात्रा पर गया था। महिला के बेटे के सम्पर्क में आए 615 लोगों का पता लगा लिया गया है और उनमें से 15 दिल्ली से हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत