1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा से आई राहत भरी खबर, 48 संदिग्ध लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव

गोवा से आई राहत भरी खबर, 48 संदिग्ध लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 12:12 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 12:12 pm IST

पुणे के लैब में किए गए गोवा के 48 संदिग्ध लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। सभी का स्वैब पुणे लैब में भेजा गया था।

गोवा से आई राहत भरी खबर, 48 संदिग्ध लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव- India TV Hindi
गोवा से आई राहत भरी खबर, 48 संदिग्ध लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव Image Source :

नई दिल्ली: पुणे के लैब में किए गए गोवा के 48 संदिग्ध लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। सभी का स्वैब पुणे लैब में भेजा गया था। इससे पहले गोवा सरकार ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित इज्तिमा में शामिल हुए लोगों से तत्काल राज्य के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने को कहा था। 

Related Stories

तबलीगी जमात के दिल्ली मुख्यालय निजामुद्दीन मरकज में पिछले महीने हुए इज्तिमा में शामिल हुए लोगों में कुछ को कोरोना वायरस का संक्रमण होने के बाद इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को लेकर चिंता पैदा हो गयी है। 

गोवा स्वास्थ्य सेवा निदेशक जोस डिसा ने गोवा राज्य के उन निवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर (0832-2225538/2421810) जारी किया जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित मजहबी समागम में भाग लिया था। ऐसे लोगों से तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने को कहा गया है। 

डिसा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अगर कोई इज्तिमा में शामिल हुआ है तो उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।’’ इसमें शामिल हुए तेलंगाना के छह और जम्मू कश्मीर के एक शख्स की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत