1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: देशभर में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत

Coronavirus: देशभर में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 12:39 pm IST

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,855  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है। संक्रमितों में से 1,03,94,352 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Coronavirus: देशभर में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत- India TV Hindi
Coronavirus: देशभर में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत Image Source : PTI

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,855  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है। संक्रमितों में से 1,03,94,352 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 96.96 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 163 और लोगों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से मतृकों की संख्या बढ़कर 1,54,010 हो गई है। संक्रमित होने के बाद अब तक 1,03,94,352 लोग ठीक हो गए हैं और इसी के साथ संक्रमितों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.96 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है। देश में लगातार 10 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,71,686 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.60 प्रतिशत है। 

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अभी तक 19,50,81,079 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,42,306  नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। 

संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 163 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 50, छत्तीसगढ़ में 35, केरल में 19, पंजाब और पश्चिम बंगाल में नौ-नौ, दिल्ली, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से छह-छह लोगों की मौत हुई। संक्रमण से अब तक 1,54,010 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 50,944 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु (12,339), कर्नाटक (12,209), दिल्ली (10,835), पश्चिम बंगाल (10,148), उत्तर प्रदेश (8,642) और आंध्र प्रदेश (7,152) में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत