1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K और लद्दाख के अग्रिम इलाकों में कोविड-19 संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया: सेना

J&K और लद्दाख के अग्रिम इलाकों में कोविड-19 संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया: सेना

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 04:27 pm IST

सेना ने शनिवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अग्रिम इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

India Army- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

जम्मू. सेना ने शनिवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अग्रिम इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। सेना ने कहा कि उत्तरी कमान छुट्टी से लौटने वाले और अस्थायी ड्यूटी पर तैनात जवानों को पृथक रखने समेत सभी ऐहतियाती कदम उठा रही है।

ऊधमपुर स्थित जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत ने कहा, ''लेह समेत अग्रिम इलाकों से कोविड-19 संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहां हमारे जवान मुस्तैद हैं। सेना द्वारा अपनाए गए प्रोटोकॉल में यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी सैनिक कोविड-19 रोगियों के संपर्क में न आए।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।