1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Lockdown: कोलकाता में क्राइम रेट में गिरावट, झपटमारी और जेबतराशी के मामले घटे

Coronavirus Lockdown: कोलकाता में क्राइम रेट में गिरावट, झपटमारी और जेबतराशी के मामले घटे

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2020 04:13 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 04:13 pm IST

कोलकाता में बीते दस दिनों के दौरान डकैती और महिलाओं से छेड़छाड़ समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

Coronavirus Lockdown: कोलकाता में क्राइम रेट में गिरावट, झपटमारी और जेबतराशी के मामले घटे- India TV Hindi
Coronavirus Lockdown: कोलकाता में क्राइम रेट में गिरावट, झपटमारी और जेबतराशी के मामले घटे Image Source : PTI

कोलकाता: कोलकाता में बीते दस दिनों के दौरान डकैती और महिलाओं से छेड़छाड़ समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच शहर में झपटमारी और जेबतराशी के मामले कम हो गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने पीटीआई से कहा, ''अगर 18 मार्च से 28 मार्च के बीच दर्ज आपराधिक गतिविधियों की तुलना इस साल जनवरी और फरवरी से करें तो निश्चित रूप से कह सकते हैं कि अपराध की दर में 50 फीसदी तक की गिरावट आई है। '' उन्होंने कहा, ''हमने 18 मार्च से अधितकर सफेदपोश अपराध के मामले दर्ज किये हैं। '' अधिकारी ने कहा, ''बीते 11 दिनों में विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मामले 300 से अधिक नहीं हैं, जनवरी और फरवरी में संबंधित अवधि में 600 मामले दर्ज किये गए थे।

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत