1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Unlock 1: जेल के 14 कर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि, औरंगाबाद में मामले 2264 हुए

Coronavirus Unlock 1: जेल के 14 कर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि, औरंगाबाद में मामले 2264 हुए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 11, 2020 07:44 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Coronavirus Lockdown hindi breaking news politics india world latest updates June 9- India TV Hindi
Coronavirus Lockdown hindi breaking news politics india world latest updates June 9 Image Source : AP । FILE PHOTO

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। 

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Breaking News LIVE Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार (10 जून) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड राज्य सरकार के साथ केदारनाथ मठ विकास और पुनर्निर्माण परियोजना की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ये जानकारी दी।

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जेल के 14 कर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि, औरंगाबाद में मामले 2264 हुए

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की हरसूल जेल के 14 जेलकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, जेल के 29 विचाराधीन कैदियों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद जेल प्रशासन को कर्मचारियों के नमूने लेने भेजा गया था। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि दो अधिकारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी नए मरीजों में संकर्मण के कोई भी लक्षण नहीं हैं और उन्हें जेल परिसर में बनाए गए पृथक-वास सुविधा में रखा गया है। औरंगाबाद नगर निगम के कर्मचारी उन पर निगरानी रख रहे हैं। बुधवार को संक्रमण के 114 नए मामले सामने आने के बाद औरंगाबाद में कोविड-19 के कुल मामले 2,264 हो गए। अब तक कुल 1283 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 865 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

  • 12:40 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कुल 1,908 मुंबई पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं, इसमें 905 ठीक हो चुके मामले और 21 मौतें शामिल हैं। राज्य रिज़र्व पुलिस बल के 82 पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं।

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हैदराबाद: गांधी अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ पर हमला करने वाले मरीज़ अटेंडेंट के खिलाफ गोपालपुरम पुलिस ने केस दर्ज़ कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

  • 11:37 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    ओडिशा में आज कोरोना वायरस के 110 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,250 हो गई है जिसमें 1,106 सक्रिय मामले, 2,133 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी।

  • 11:37 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने COVID19 पर 'COVID-19 प्रबंधन टीम-11' के अधिकारियों साथ बैठक की।

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कम्युनिटी स्प्रेड का ऐलान केंद्र सरकार करेगी- दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

    दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कम्युनिटी स्प्रेड का ऐलान केंद्र सरकार करेगी। कम्युनिटी स्प्रेड के बारे में केंद्र को बताना है। कोरोना महामारी को स्वीकार करना होगा। दिल्ली में कोरोना केस 14 दिन में डबल हो रहे हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब लॉकडाउन का कोई मतलब नहीं। लॉकडाउन हटाने से कोरोना के केस बढ़े। मास्क नहीं लगाने से परेशानी और बढ़ेगी। दिल्ली में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। 

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    राजस्थान में 7 दिनों के लिए सीमाएं की गईं सील

    राजस्थान सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों के देखते हुए 7 दिनों के लिए सीमाएं की सील कर दी हैं। बाहर से आने और जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए राज्य की गहलोत सरकार ने फैसला लिया है। अब आवागमन के लिए परमिशन लेनी होगी।

  • 10:44 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली पुलिस ने 2 IPS महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक कमेंट ट्वीट करने के लिए UPSC की तैयारी कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने IT एक्ट की धारा 67 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी महिला को बेल दे दी गई है।

  • 10:44 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पिछले 48 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस में कोई नया COVID19 मामला दर्ज नहीं हुआ है।  महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, फोर्स में कुल मामलों की संख्या 2,562 हैं और मृत्यु का आंकड़ा 34 है।

  • 10:43 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 22 मार्च से लेकर अभी तक IPC की धारा 188 के तहत कुल 124369 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिसकर्मियों पर हमले करने के मामलों में 846 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने ये जानकारी दी।

  • 9:58 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में कहा- चीनी लद्दाख में हमारे क्षेत्र में घुस आए लेकिन पीएम चुप हैं और पूरे सीन से ही गायब हैं। पढ़े पूरी खबर

  • 9:57 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को यहां एक गिरजाघर में श्रद्धांजलि सभा के बाद दफना दिया गया। इस सभा में 500 से अधिक लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद नस्ली भेदभाव के विरोध में अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पुणे में COVID19 मामलों की कुल संख्या अब 10,012 हो गई है और कोरोना से मरने वालों की संख्या 442 है। पुणे स्वास्थ्य अधिकारी ने ये जानकारी दी है।

  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    असम के तिनसुकिया जिले में स्थित सरकारी गैस कंपनी ऑयल इंडिया के तेल के कुएं में से आग की लपटें अभी निकल रही हैं। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है।

  • 9:50 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    तमिलनाडु: COVID19 से संक्रमित DMK विधायक जे अनबझगन का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

  • 9:47 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 2,76,583 पहुंची

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, 10 जून (बुधवार) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के अबततक 2,76,583 केस सामने आए हैं। जिनमें 1,33,632 ऐक्टिव केस हैं, 1,35,206 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 7,745 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,985 नए केस सामने आए और 279 मौतें रिपोर्ट की गईं। देश में पहली बार ठीक हुए मरीजों की संख्या ऐक्टिव केसों से ज्यादा हुई है। पढ़ें पूरी खबर

  • 8:51 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश: कल शाम को टिड्डी दल प्रयागराज पहुंचा

    उत्तर प्रदेश: कल शाम को टिड्डी दल प्रयागराज पहुंचा।

  • 8:45 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर भारत में पारा चढ़ा, मॉनसून ने भी कदम आगे बढ़ाए

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में मंगलवार को तापमान में कुछ वृद्धि देखी गई। इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। विभाग ने कहा कि 'दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।'

  • 8:36 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    आंध्र प्रदेश गैस लीक मामला: हाई पॉवर कमेटी को 22 जून तक जमा करनी होगी अपनी रिपोर्ट

    आंध्र प्रदेश सरकार ने विशाखापत्तनम में एलजी पॉलिमर संयंत्र में गैस लीकेज की घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च-शक्ति समिति (हाई पॉवर कमेटी) का गठन किया है। समिति को 22 जून, 2020 तक अपनी रिपोर्ट जमा करनी है।

  • 7:59 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जम्मू-कश्मीर के शोपिया में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

    जम्मू-कश्मीर के शोपिया में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में 2 और आतंकियों के छिपे होने की खबर है।

  • 7:55 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली में कोरोना मामलों की संख्या 31 हजार के पार पहुंची

    दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 31309 पहुंच गई है। इसमें 18543 एक्टिव केस, 11861 ठीक हुए मरीज और 905 लोगों की मौत शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत