1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Live Updates: तमिलनाडु में कोरोनावायरस से 96 वर्षीय वृद्ध की मौत

Coronavirus Live Updates: तमिलनाडु में कोरोनावायरस से 96 वर्षीय वृद्ध की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 15, 2020 08:04 am IST

कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Live Updates | Pixabay Representational- India TV Hindi
Coronavirus Live Updates | Pixabay Representational

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 19 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 1.19 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इटली और स्पेन में मृतकों का आंकड़ा मिलाकर 38 हजार को भी पार कर चुका है और अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 5.8 लाख के पार पहुंच चुकी है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Lockdown Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    तमिलनाडु में कोरोनावायरस से सक्रमित एक 96 वर्षीय पुरुष ने मंगलवार को करूर के एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

  • 2:11 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लॉकडाउन 2.0 के बारे में बोलते हुए कहा कि सरकार को गरीबों और किसानों की चिंता है।

  • 9:22 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 15 हजार के पास पहुंची

    पेरिस: फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 24 घंटे में इस देश में कोविड-19 से 574 लोगों की मौत हो गयी और अब तक इस महामारी के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14967 हो गयी है। अस्पतालों में कुल 335 लोगों की मौत हो गयी वहीं 239 लोगों की मौत नर्सिंग होम्स में हो गयी। इस समय 6821 लोगों की हालत गंभीर है।

  • 8:10 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    स्वामी रामदेव संग योगासन कर बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी। जानें, कैसे योग के जरिए हमारा शरीर कोरोना वायरस को दे सकता है टक्कर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत