Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Live Updates: ओडिशा में कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आये, कुल संख्या 111 हुई

Coronavirus Live Updates: ओडिशा में कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आये, कुल संख्या 111 हुई

Written by: IndiaTV Hindi Desk Updated : Apr 29, 2020 07:44 am IST

कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Live Updates- India TV Hindi
Coronavirus Live Updates

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 30 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 2 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इटली और स्पेन में मृतकों का आंकड़ा मिलाकर 50 हजार को भी पार कर चुका है। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Latest India News

Coronavirus Live Updates 28 April 2020

Auto Refresh
Refresh
  • 2:36 PM (IST) Posted by Sailesh

    चेन्नई के कोयमबेडु बाजार में दो पुलिसकर्मी, एक विक्रेता कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया : अधिकारी

  • 2:19 PM (IST) Posted by Sailesh

    वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोरोना वायरस से संक्रमित थाईलैंड के छह नागरिकों को स्वस्थ होने के बाद यहां अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों को चेन्नई की पुजहल जेल में भेजा गया है।

  • 1:27 PM (IST) Posted by Sailesh

    बेंगलुरु में उन 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाया गया, जिन पर गुस्साई भीड़ ने तब हमला कर दिया था, जब वे शहर के एक अल्पसंख्यक बहुल इलाके में कुछ लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए गए थे।

  • 1:26 PM (IST) Posted by Sailesh

    मैक्सिको सीमा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया 31 वर्षीय भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में संक्रमित होने वाला पहला शख्स है।

  • 12:51 PM (IST) Posted by Sailesh

    दिल्ली में नीति आयोग की इमारत 48 घंटे के लिए सील, निदेशक स्तर के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लिया गया फैसला: अधिकारी

  • 11:31 AM (IST) Posted by Sailesh

    राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले, एक और संक्रमित की मौत

  • 10:00 AM (IST) Posted by Sailesh

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की स्थिति के बारे में ‘‘अच्छा अनुमान’’ है लेकिन किम के खराब स्वास्थ्य को ले कर चल रही अफवाहों के बीच उस बारे में वह फिलहाल बात नहीं कर सकते। 

  • 9:20 AM (IST) Posted by Sailesh

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुमान जताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में मृतक संख्या 70,000 तक जा सकती है लेकिन यह भी कहा कि शुरू में व्यक्त किए गए अनुमानों में यह संख्या बहुत ज्यादा थी।

  • 7:48 AM (IST) Posted by Sailesh

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के बिदकिन गांव में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिलने पर जांच करने गए पुलिस के एक दल पर पथराव किया गया।

  • 7:48 AM (IST) Posted by Sailesh

    ग्रेटर नोएडा के एक सरकारी अस्पताल में चार महीने के एक बच्चे को मृत अवस्था में लाए जाने के दो दिन बाद अधिकारियों ने सोमवार को बच्चे के पिता में कोरोना वायरस संक्रमण होने की पुष्टि की है।

  • 7:48 AM (IST) Posted by Sailesh

    मुंबई में सरकारी जेजे अस्पताल ने कोरोना वायरस से एक मरीज के संक्रमित पाये जाने के बाद अपने डायलिसिस विभाग में कामकाज को स्थगित कर दिया है।

  • 7:47 AM (IST) Posted by Sailesh

    ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ और मामले सामने आने के बाद राज्य में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 111 हो गई है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement