1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 2 हफ्ते बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि, पीएम मोदी कर सकते हैं ऐलान

Coronavirus: 2 हफ्ते बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि, पीएम मोदी कर सकते हैं ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 08:22 pm IST

देश में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर देश में लागू लॉकडाउन की अवधि दो हफ्ते के लिए और बढ़ सकती है। पीएम मोदी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं।

Coronavirus Lockdown period may increase for 2 weeks PM Modi may announce- India TV Hindi
Coronavirus Lockdown period may increase for 2 weeks PM Modi may announce Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर देश में लागू लॉकडाउन की अवधि दो हफ्ते के लिए और बढ़ सकती है। पीएम मोदी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कुछ रियायतों के साथ सरकार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकती है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात और लॉकडाउन को लेकर बात कर रहे हैं। 

पीएम की राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस - मुख्यमंत्रियों को पीएम ने कहा है कि आपकी राय सुनने के बाद सरकार फिल्हाल दो हफ्ते लॉकडाउन बढाने का ऐलान करेगी। आगे भी लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। पीएम ने कहा- 'जान है तो जहान है, जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है,देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।'

पीएम ने कहा- हम सभी ने भी इसी मंत्र पर चलते हुए देशवासियों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया और अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए *जान भी जहान भी*,दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई औऱ मजबूत होगी।'

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत