1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus:मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9 पॉजिटिव केस, मरीजों का आंकड़ा 86 पहुंचा

Coronavirus:मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9 पॉजिटिव केस, मरीजों का आंकड़ा 86 पहुंचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 07:53 pm IST

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से पांच मरीजों की विदेश यात्रा की हिस्ट्री रही है। 9 नए मामले सामने आने के बाद मुंबई में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है।

Coronavirus:मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9 पॉजिटिव केस आए, मरीजों का आंकड़ा 86 पहुंचा- India TV Hindi
Coronavirus:मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9 पॉजिटिव केस आए, मरीजों का आंकड़ा 86 पहुंचा Image Source : PTI

मुंबई:  मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं  बाद मुंबई में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। यहां अबतक कोरोना वायरस से ग्रसित 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। 9 मामले में से पांच मरीजों की विदेश यात्रा की हिस्ट्री रही है। वहीं पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है।

कोरोना वायरस के इन 86 मरीजों में से 58 प़ॉजिटिव मरीज मुंबई के रहनेवाले हैं और इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। शेष 28 मरीज मुंबई से बाहर के रहनेवाले हैं। इन मरीजों में से 2 की मौत हो चुकी है। 

 

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत