1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: एनबीए ने सभी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स से की अपील, सुरक्षात्मक उपायों का रखें ध्यान

Coronavirus: एनबीए ने सभी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स से की अपील, सुरक्षात्मक उपायों का रखें ध्यान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 09:11 pm IST

एनबीए के अध्यक्ष रजत शर्मा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समाचार प्रसारण एक आवश्यक सेवा है और इसके दफ्तर बंद नहीं किये जा सकते। इसलिए एनबीए का निदेशक मंडल सभी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स से यह अपील करता है कि वे हर तरह सुरक्षात्मक उपायों पर ध्यान दें और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं।

Coronavirus: एनबीए ने सभी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स से की अपील, सुरक्षात्मक उपायों का रखें ध्यान- India TV Hindi
Coronavirus: एनबीए ने सभी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स से की अपील, सुरक्षात्मक उपायों का रखें ध्यान   Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने सभी समाचार चैनलों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षात्मक उपायों पर ध्यान दें। एनबीए के अध्यक्ष रजत शर्मा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समाचार प्रसारण एक आवश्यक सेवा है और इसके दफ्तर बंद नहीं किये जा सकते। इसलिए एनबीए का निदेशक मंडल सभी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स से यह अपील करता है कि वे हर तरह सुरक्षात्मक उपायों पर ध्यान दें और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं। एनबीए की ओर से जिन बातों पर जोर दिया गया है वो निम्न हैंः-

1. न्यूज चैनल्स ( प्रसारण केंद्रों) में कर्मचारियों की संख्या कम से कम रखने की कोशिश होनी चाहिए, और जो घर से काम कर सकते हैं, उन्हें घर से काम करने के लिए कहा जाना चाहिए। 

2. पब्लिक के बीच काम करनेवाले सभी रिपोर्टर्स और कैमरापर्सन को दफ्तर में नहीं आना चाहिए, वे उचित माध्यमों के जरिये फील्ड से ही अपनी खबरें- न्यूज फीड भेजें। 

3. एनबीए ने सभी रिपोर्टर्स और कैमरापर्सन्स से अनुरोध किया है कि वे बाइट लेने के लिए लोगों के आसपास भीड़ न लगाएं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए माइक और बाइट देने वाले शख्स के बीच कम से कम चार फीट की दूरी बनाए रखें। 

4. एनबीए ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि वे डीएसएनजी वैन्स की पार्किंग के लिए खास जगह मुहैया कराएं ताकि इन वाहनों को पार्किंग के लिए लौटकर दफ्तर तक न आना पड़े।

5. एनबीए ने अपने सभी सदस्य न्यूज चैनल्स से कहा है कि वे कोरोना वायरस के खतरे और इसके प्रकोप का सामना करने के लिए बरती जानेवाली सावधानियों को लेकर  जनता में जागरूकता पैदा करनेवाले स्पेशल प्रोग्राम का प्रसारण करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत