1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में कोरोना वायरस के संक्रमण से गई एक और जान, अब तक 9 की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस के संक्रमण से गई एक और जान, अब तक 9 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 12:57 pm IST

ओडिशा में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 55 साल के एक शख्स की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

Odisha Coronavirus Updates, Odisha Coronavirus, Odisha Coronavirus Death, Odisha Coronavirus Cases- India TV Hindi
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों के लिहाज से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का गृह जनपद गंजाम सबसे ऊपर है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 55 साल के एक शख्स की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक तपेदिक और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। बता दें कि ओडिशा में प्रवासी मजदूरों की वापसी के साथ ही कोरोना वायरस काफी तेजी से फैला और एक समय महामारी पर काबू पाता दिख रहा राज्य आज इससे जूझ रहा है।

ओडिशा में कुल 2,856 लोग संक्रमित

ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए गंजाम जिले के 55 वर्षीय मरीज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।’ इस बीच, 16 जिलों के 75 और लोग पिछले 24 घंटे में वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 2,856 हो गए जिनमें से 1,129 लोग अब भी संक्रमित हैं। विभाग ने बताया कि शनिवार तक, 1,716 मरीज घातक बीमारी से स्वस्थ हो गए थे।

गंजाम में सबसे ज्यादा 598 मामले
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों के लिहाज से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का गृह जनपद गंजाम सबसे ऊपर है। जिले में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 598 मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 396 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद 319 मामलों के साथ जाजपुर दूसरे नंबर पर है। जाजपुर में भी 253 लोग बीमारी से छुटकारा पाकर स्वस्थ हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।