1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस के मरीज ने मेडिकल कॉलेज में खुदकुशी की, खिड़की की ग्रिल से लटका मिला शव

कोरोना वायरस के मरीज ने मेडिकल कॉलेज में खुदकुशी की, खिड़की की ग्रिल से लटका मिला शव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 02:52 pm IST

कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज ने यहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

kerala- India TV Hindi
kerala Image Source : PTI

त्रिशूर। कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज ने यहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 57 वर्षीय मरीज श्रीनिवासन जिले के पुझायकाल का रहने वाला था। उसे सोमवार सुबह अस्पताल के शौचालय की ओर जाने वाले गलियारे में खिड़की की ग्रिल से लटका पाया गया। 

उसे बृहस्पतिवार को अस्पताल के ‘कोरोना वार्ड’ में भर्ती कराया गया था। उसे अग्न्याशय से संबंधी अन्य गंभीर बीमारी भी थी। श्रीनिवासन को आखिरी बार साथी मरीजों ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे देखा था और आज सुबह साढ़े पांच बजे वह मृत मिला। 

अस्पताल के पृथक वार्ड के एक कर्मचारी ने बताया कि मरीज को अग्न्याशय जुड़ी बीमारी के कारण बेहद दर्द हो रहा था और दर्द निवारक दवाएं देने के बावजूद उसे आराम नहीं मिला था। उसने इसी के चलते शायद यह कदम उठाया हो। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।