1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: नि:शुल्क मास्क और सेनेटाइजर वितरित करेंगे- पायलट

Coronavirus: नि:शुल्क मास्क और सेनेटाइजर वितरित करेंगे- पायलट

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2020 10:18 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 10:18 pm IST

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विधायक क्षेत्रीय विकास कोष से मास्क और सेनेटाइजर निःशुल्क वितरित करने की विशेष अनुमति प्रदान की गई है।

Sanitizer- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

जयपुर. राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विधायक क्षेत्रीय विकास कोष से मास्क और सेनेटाइजर निःशुल्क वितरित करने की विशेष अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर वितरित करने के लिए एक लाख रुपये की अनुशंसा कर सकेंगे। पायलट ने कहा कि मास्क व सेनेटाइजर जिला कलेक्टर्स के माध्यम से क्रय कर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में निःशुल्क वितरण हेतु विधायकों को उपलब्ध कराये जायेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत