1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus cases in Bihar: बिहार में 6 महीने की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 83 पहुंची

Coronavirus cases in Bihar: बिहार में 6 महीने की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 83 पहुंची

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 09:53 am IST,  Updated : Apr 17, 2020 09:53 am IST

गुरुवार की रात तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 83 पहुंच गई है। जबकि राज्य में 2 मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई है और 37 लोग ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus positive cases in Bihar, Coronavirus cases in Bihar- India TV Hindi
Coronavirus positive cases in Bihar till April 17 morning Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार का मुंगेर जिला सीवान के बाद हॉट स्पाट बनता जा रहा है। मुंगेर में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें छह महीने और दो साल की बच्ची भी शामिल है। गुरुवार की रात तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 83 पहुंच गई है। जबकि राज्य में 2 मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई है और 37 लोग ठीक हो चुके हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात मुंगेर की छह माह की बच्ची, 21 वर्षीय महिला सहित तीन मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ये तीनों बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो गई। गुरुवार को सुबह इसी परिवार के छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसमें दो पुरूष जिनकी उम्र 40 और 38 साल है तथा चार महिलाएं हैं। इनमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। ये सभी भी बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के ही हैं। बिहार में अब तक 83 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच इनमें से 37 लोग इलाज के बाद घर वापस चले गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों में सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, मुंगेर से 17, पटना से छह, गया से पांच, बेगूसराय से आठ, गोपालगंज से तीन, नालंदा से छह, बक्सर से दो एवं नवादा से तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत