1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस से बड़ी राहत, 6400 से ज्यादा घट गए एक्टिव मामले, 24 घंटे में रिकॉर्ड 66550 लोग हुए रिकवर

कोरोना वायरस से बड़ी राहत, 6400 से ज्यादा घट गए एक्टिव मामले, 24 घंटे में रिकॉर्ड 66550 लोग हुए रिकवर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 09:43 am IST,  Updated : Aug 25, 2020 09:46 am IST

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की बात करें तो 24 घंटों के दौरान एक्टिव मामलों में भारी कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों में एक्टिव केस 6423 घटे हैं जिस वजह से अब देश में कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा कम होकर 704348 हो गया है।

Coronavirus testing in India Surpasses 36 millions, while...- India TV Hindi
Coronavirus testing in India Surpasses 36 millions, while recovery rate above 75 percent Image Source : AP

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच कुछ राहत देने वाली खबर भी आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में रिकॉर्ड लोग ठीक हुए हैं और एक्टिव मामलों की संख्या में भी अच्छी खासी कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 66550 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 24,04,585 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में अब कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 75.91 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में नए कोरोना वायरस कम आए हैं और ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों में 60975 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं और अबतक देश में कुल 3167323 मामले आ चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की बात करें तो 24 घंटों के दौरान एक्टिव मामलों में भारी कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों में एक्टिव केस 6423 घटे हैं जिस वजह से अब देश में कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा कम होकर 704348 हो गया है।

हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से मौतें बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 848 लोगों की जान गई है और अबतक यह वायरस देश में कुल 58390 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। 

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.68 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। सोमवार को देशभर में 925383 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.38 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 8.17 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.63 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 59.15 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.81 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 36.27 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1.15 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 9.61 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत