1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के मामले ऐसे बढ़े तो ब्राजील को पीछे कर देगा भारत? 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ 77266 नए केस, 1057 लोगों की गई जान

Coronavirus के मामले ऐसे बढ़े तो ब्राजील को पीछे कर देगा भारत? 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ 77266 नए केस, 1057 लोगों की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 09:30 am IST,  Updated : Aug 28, 2020 09:30 am IST

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.94 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। गुरुवार को देशभर में 901338 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

Coronavirus testing in India approaches near 40 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India approaches near 40 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण कंट्रोल से बाहर होता नजर आ रहा है, जिस रफ्तार से देश में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं उन्हें देखते हुए लग रहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले जल्द ब्राजील को पार कर जाएंगे। पिछले 24 घंटों यानि गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 77266 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा मामले पहले कभी भी देखने को नहीं मिले थे। इन नए मामलों के साथ अब देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 33.87 लाख को पार कर गया है। ब्राजील में मौजूदा समय में 37.64 लाख और अमेरिका में सबसे ज्यादा 60.46 लाख मामले हैं।  

सिर्फ कोरोना वायरस के संक्रमण में ही बढ़ोतरी नहीं हुई है बल्कि कोरोना वायरस की वजह से अब रोजाना देश में 1000 से ज्यादा लोगों की जाने जाने लगी है जो बड़ी चिंता का कारण है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 1057 लोगों की जान गई है और अबतक यह जानलेवा वायरस देश में 61529 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

हालांकि कोरोना वायरस से कुछ राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस 60177 लोग ठीक हुए हैं। देशभर में अबतक 25.83 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, फिलहाल देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की बात करें तो लगभग 7.25 लाख एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस के रिकवरी रेट की बात करें तो देश में 76.27 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.94 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। गुरुवार को देशभर में 901338 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.46 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 8.35 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.70 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 60.46 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.84 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 37.64 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1.18 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 9.75 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत