1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल ने भूटान से लगी सीमा सील की

पश्चिम बंगाल ने भूटान से लगी सीमा सील की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 02:19 pm IST

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने भूटान से लगी अपनी सीमा को सील कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Coronavirus scare: West Bengal seals border with Bhutan- India TV Hindi
Coronavirus scare: West Bengal seals border with Bhutan Image Source : PTI

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल): कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने भूटान से लगी अपनी सीमा को सील कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अलीपुरद्वार जिले के जयगांव में भारतीय क्षेत्र की सीमा में तैनात पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार शाम से भारत से भूटान जाने वाले यात्रियों और सामान की आवाजाही को रोक दिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण हाल ही में भूटान ने अलीपुरद्वार जिला प्रशासन को अधिसूचना जारी कर व्यापारिक गतिविधियों और यात्रियों को रोके जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत