1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत कबतक बना सकता है कोरोना वायरस की वैक्सीन? पीएम मोदी के सलाहकार ने दिया इसका जवाब

भारत कबतक बना सकता है कोरोना वायरस की वैक्सीन? पीएम मोदी के सलाहकार ने दिया इसका जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2020 01:42 pm IST,  Updated : May 12, 2020 02:26 pm IST

बड़ा सवाल उठता है कि भारत कबतक कोरोना वायरस की वैक्सीन बना सकता है। इंडिया टीवी ने जब यह सवाल प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन से पूछा तो उन्होंने इसका जवाब दिया

Coronavirus Vaccine in India likely in 8 months- India TV Hindi
Coronavirus Vaccine in India likely in 8 months Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और दुनिया के कई देश और कंपनियां इस वायरस की दवाई ढूंढने में भी लगे हुए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस की दवा वैक्सीन बनाए के लिए काम हो रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि भारत कबतक कोरोना वायरस की वैक्सीन बना सकता है। इंडिया टीवी ने जब यह सवाल प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन से पूछा तो उन्होंने इसका जवाब दिया।

विजय राघवन ने बताया कि साधारण तौर पर कोई भी वैक्सीन बनाने के लिए 10-15 साल और 20-30 करोड़ ड़ॉलर लगते हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए दुनिया 10 साल के काम को एक साल में पूरा करने की कोशिश में है और इसके लिए ज्यादा रिसोर्स और पैसा चाहिए जिसे मुहैया कराया भी जा रहा है। विजय राघवन ने बताया कि दुनियाभर में 100 से ऊपर वैक्सीन पर काम हो रहा है और भारत में 30 से ज्यादा वैक्सीन पर काम किया जा रहा है।

इंडिया टीवी ने विजय राघवन से जब पूछा कि कितनी जल्दी भारत वैक्सीन बना सकता है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी वैज्ञानिक इस सवाल का हां या न में जवाब नहीं देगा, लेकिन वैक्सीन का परीक्षण अगर सही तरीके से चल रहा हो, जैसा की अभी चल रहा है और उसके परिणाम अच्छे आने लगें जैसा कि अभी आ रहे हैं तो बाजार में वैक्सीन को आने में 8 महीने का समय लग सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत