1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हमें कोरोना वायरस से लड़ना और उसके साथ जीना सीखना चाहिए: विजय रूपाणी

हमें कोरोना वायरस से लड़ना और उसके साथ जीना सीखना चाहिए: विजय रूपाणी

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2020 10:03 pm IST,  Updated : May 21, 2020 10:03 pm IST

मुख्यमंत्री ने गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘हू पान कोरोना वारियर’ (मैं भी कोरोना योद्धा हूं) अभियान की शुरुआत की।

Vijay Rupani- India TV Hindi
हमें कोरोना वायरस से लड़ना और उसके साथ जीना सीखना चाहिए: विजय रूपाणी Image Source : PTI

अहमदाबाद. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर नागरिकों को जागरूक बनाने का सप्ताह भर का अभियान बृहस्पतिवार को शुरू किया और कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए उसके साथ जीना सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘हू पान कोरोना वारियर’ (मैं भी कोरोना योद्धा हूं) अभियान की शुरुआत की।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस अभियान के तहत प्रभावशाली व्यक्ति, लेखक, कलाकार आदि लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक करने तथा सुरक्षित रखने के तौर तरीके से अवगत कराने के लिए फेसबुक लाइन के माध्यम से रोज उन्हें संबोधित करेंगे। अभियान के दौरान रूपाणी ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस का मुकाबला करते हुए उसके साथ जीने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के बीच सामान्य स्थिति लाना वर्तमान परिदृश्य में अहम है।’’

इस अभियान के तहत आध्यात्मक नेता और रामकथा वाचक मोरारी बापू ने लोगों को समझाया कि कैसे इस महामारी के साथ जीना है। यह अभियान 27 मई तक चलेगा। रूपानी से नागरिकों से 22 मई को अपने दादा-दादी, नाना-नानी के साथ सेल्फी लेकर उसे ‘हू पान कोरोना वारियर’ हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर डालने की अपील की।

विज्ञप्ति के अनुसार, 24 मई को लोग मास्क लगाकर फोटो खींचकर इसी हैशटैग के साथ पोस्ट कर सकते हैं। 26 मई को लोगों को आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए उत्साहित किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।