1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: फिर मिले 45 हजार से ज्यादा नए मरीज, एक्टिव मामलों में भी बढ़ोतरी

Covid: फिर मिले 45 हजार से ज्यादा नए मरीज, एक्टिव मामलों में भी बढ़ोतरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2021 10:13 am IST,  Updated : Aug 30, 2021 10:46 am IST

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 083 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि कोरोना से उबरने वालों की संख्या 35 हजार 840 रही है।

Coronavirus warning more than 45 thousand cases reported again Covid: फिर मिले 45 हजार से ज्यादा नए - India TV Hindi
Covid: फिर मिले 45 हजार से ज्यादा नए मरीज, एक्टिव मामलों में भी बढ़ोतरी Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। पिछले 24 घंटों में एकबार फिर से कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 45 हजार से ज्यादा रही है और एक्टिव मामलों में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 083 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि कोरोना से उबरने वालों की संख्या 35 हजार 840 रही है। इस दौरान 460 और मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 3,68,558 हो गए हैं, जबकि अबतक कोरोना से कुल 4 लाख 37 हजार 830 लोगों की जान जा चुकी है। गौर करने वाली बात ये है कि पिछले 24 घंटों में सामने आए मामलों में से 31,265 केरल से हैं, यहां कल 153 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत