1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना बोरा मामला: अदालत ने सीबीआई से 17 दिसंबर तक जांच पूरी करने को कहा

शीना बोरा मामला: अदालत ने सीबीआई से 17 दिसंबर तक जांच पूरी करने को कहा

 Written By: PTI
 Published : Dec 08, 2015 08:28 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 08:28 pm IST

मुंबई: एक विशेष अदालत ने आज केन्द्रीय जांच ब्यूरो :सीबीआई: से सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड की जांच अगले दस दिन में पूरी करने के लिए कहा और मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज गवाहों के बयान की

Indrani Mukerjea who was arrested in Sheena Bora murder case- India TV Hindi
Indrani Mukerjea who was arrested in Sheena Bora murder case

मुंबई: एक विशेष अदालत ने आज केन्द्रीय जांच ब्यूरो :सीबीआई: से सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड की जांच अगले दस दिन में पूरी करने के लिए कहा और मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज गवाहों के बयान की प्रतियां मुहैया कराने के इस मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के अनुरोध को भी स्वीकार किया।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश एचएस महाजन ने सीबीआई से कहा, 17 दिसंबर तक जांच पूरी करें और उस दिन मैं बयानों का सील बंद पैकेट खोलूंगा और इसे आरोपी को दूंगा। इंद्राणी ने गुरूवार को अपनी वकील गुंजन मंगला के जरिये आवेदन दायर करके मजिस्ट्रेट अदालत के सामने दर्ज गवाहों के बयानों की प्रति मांगी थी।

हालांकि विशेष लोक अभियोजक कविता पाटिल ने इंद्राणी के आवेदन का विरोध करते हुए कहा था कि यह बड़ी साजिश का मामला है और सीबीआई आगे की जांच कर रही है और इसे उन्होंने महत्वपूर्ण स्तर पर बताया। कविता ने कहा कि इस समय आरोपी को गवाहों के बयान देना नुकसानदेह होगा। इस बीच, अदालत ने इंद्राणी, उनके पूर्व पति संजीव खन्ना और उनके चालक श्यामवर राय से एक बार फिर पूछताछ करने की अनुमति मांगने वाले सीबीआई का आवेदन स्वीकार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत