1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू—कश्मीर: 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह, कठुआ की जेल में होगा शिफ्ट

जम्मू—कश्मीर: 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह, कठुआ की जेल में होगा शिफ्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2020 07:42 am IST,  Updated : Feb 07, 2020 07:42 am IST

जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को गुरुवार को कठुआ जिले की हीरानगर जेल में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Davinder Singh- India TV Hindi
Davinder Singh

जम्मू। जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को गुरुवार को कठुआ जिले की हीरानगर जेल में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि निलंबित अधिकारी को विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। उसके साथ हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों तथा उनके दो सहयोगियों को भी अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत ने सिंह को हीरानगर जेल और चार अन्य को उच्च सुरक्षा वाली कोट भलवाल जेल भेज दिया। 

दविंदर सिंह को कुलगाम जिले के वनपोह में हिजबुल मुजाहि‍दीन के आतंकी नवीद बाबू के साथ पकड़ा गया था। बाबू पर अक्‍टूबर और नवंबर महीने में दक्षिण कश्‍मीर में 11 गैर कश्‍मीरियों की हत्‍या में शामिल होने का आरोप है जिनमें मजदूर और ट्रक ड्राइवर शामिल थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत