1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहत देने वाली खबर: कोरोना के ज्यादातर म्यूटेंट के खिलाफ काम करती है Covaxin, ICMR का दावा

राहत देने वाली खबर: कोरोना के ज्यादातर म्यूटेंट के खिलाफ काम करती है Covaxin, ICMR का दावा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2021 02:12 pm IST,  Updated : Apr 21, 2021 02:12 pm IST

माना जा रहा है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जो तेजी से संक्रमण फैला है उसकी वजह कोरोना के नए म्यूटेंट हैं, ऐसे में ICMR का दावा एक राहत देने वाली खबर से कम नहीं है।

ICMR ने दावा किया है कि COVAXIN...- India TV Hindi
ICMR ने दावा किया है कि COVAXIN कोरोना के अधिकतर वेरिएंट्स के खिलाफ काम करती है Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार आ रहे नए म्यूटेंट से लड़ने के लिए कुछ राहत भरी खबर है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुशंधान परिषद (ICMR) ने दावा किया है भारत बायोटेक और ICMR के सहयोग से बनाई गई वैक्सीन Covaxin ज्यादातर कोरोना म्यूटेंट के खिलाफ काम करती है। ICMR ने कहा है कि Covaxin कोरोना के यूके वेरिएंट, ब्राजीलियन वेरिएंट और दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट के खिलाफ कारगर पाई गई है। Covaxin पूरी तरह से भारतीय वैक्सीन है और इसकी खोज भारत बायोटेक तथा ICMR ने की है। वैक्सीन का उत्पादन भारत बायोटेक कर रही है।

माना जा रहा है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जो तेजी से संक्रमण फैला है उसकी वजह कोरोना के नए म्यूटेंट हैं, ऐसे में ICMR का दावा एक राहत देने वाली खबर से कम नहीं है। 

देश में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। अबतक देश में 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। भारत में फिलहाल सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन Covishield तथा भारत बायोटेक की वैक्सीन Covaxin के इस्तेमाल की अनुमति है और ये दोनो ही वैक्सीन स्वदेशी हैं। सरकार ने हाल ही में रूस की वैक्सीन Sputnik V को भी अनुमति दे दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत