नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,091 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,01,670 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,38,556 हुई, जो 266 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 340 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,62,189 हो गई। देश में लगातार 34 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 137 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Covid-19 India Live News Updates: देश में 266 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज
Covid-19 India Live News Updates: देश में 266 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज
Covid-19 India Live News Updates: मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिने 340 लोगों की मौत हुई, जिनमें से केरल के 259 और महाराष्ट्र के 17 लोग थे।
Covid-19 India Live News Updates
-
12:08 PM (IST) Nov 11, 2021
मिजोरम में कोविड-19 के 531 नए मामले
मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 531 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,26,917 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या 456 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 10.69 फीसदी से बढ़कर 11.11 फीसदी हो गई। नए मरीजों में से कम से कम 119 बच्चे हैं।
-
12:04 PM (IST) Nov 11, 2021
अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक भी नया मामला नहीं आया सामने
अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में बृहस्पतिवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया, जिससे संक्रमितों की संख्या 7,665 बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस अवधि में किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। द्वीपसमूह में फिलहाल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,527 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रशासन ने अब तक 6.11 लाख नमूनों की जांच की है। वहीं, 2.94 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2.18 लाख लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।
-
12:03 PM (IST) Nov 11, 2021
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,62,189 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,447, कर्नाटक के 38,131, तमिलनाडु के 36,247, केरल के 34,621, दिल्ली के 25,091, उत्तर प्रदेश के 22,904 और पश्विम बंगाल के 19,267 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
-
12:02 PM (IST) Nov 11, 2021
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिने 340 लोगों की मौत हुई, जिनमें से केरल के 259 और महाराष्ट्र के 17 लोग थे। केरल राज्य सरकार की ओर से बुधवार को जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मौत के इन 259 मामलों में 48 पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 211 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।
-
12:02 PM (IST) Nov 11, 2021
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 110.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
-
12:02 PM (IST) Nov 11, 2021
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.10 प्रतिशत है, जो पिछले 38 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 48 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,38,00,925 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
-
12:02 PM (IST) Nov 11, 2021
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,38,556 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.40 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,127 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।