1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में भाकपा (माले) नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार में भाकपा (माले) नेता की गोली मारकर हत्या

 Written By: IANS
 Published : Feb 22, 2016 03:34 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 04:34 pm IST

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। भोजपुर में ही भारतीय जनता पार्टी (BJP)

gun- India TV Hindi
gun

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। भोजपुर में ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या हुई थी।

पुलिस के अनुसार, सहार प्रखंड के बरुही गांव के रहने वाले भाकपा (माले) नेता राजेंद्र महतो की सोमवार सुबह उनके बगीचे में ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीरो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयप्रकाश राय ने बताया कि महतो रात के समय अपने बगीचे की रखवाली के मकसद से वहीं रहते थे।

राय ने कहा कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

भाकपा (माले) के प्रदेश कार्यालय सचिव कुमार परवेज ने बिहार पुलिस से पूरे मामले की जांच करने और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि महतो पार्टी के पुराने कार्यकर्ता थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत