1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की मौत

विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2020 02:49 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 02:49 pm IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Crane collapses at Hindustan Shipyard Limited in Visakhapatnam- India TV Hindi
Crane collapses at Hindustan Shipyard Limited in Visakhapatnam Image Source : INDIA TV

विशाखापट्नम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लोडिंग वर्क का इंस्पेक्शन करते समय क्रेन गिरने से 10 श्रमिकों की मौत हो गई। 

चश्मदीदों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस और रेस्क्यू फोर्स मौके पर पहुंच गई है। डीसीपी सुरेश बाबू ने बताया कि घटना में 10 की मौत हो गई है और 1 घायल है।

हादसे का विडियो भी सामने आया है। विडियो में दिख रहा है कि शिपयार्ड में लगा क्रेन अचानक नीचे गिर जाता है। क्रेन के नीचे दबने से लोगों की मौत हो गई।

वहीं मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत