नई दिल्ली: गोवा के वन विभाग ने गुरुवार को मोरजिम बीच पर एक बड़े मगरमच्छ के देखे जाने की पुष्टि की है। पणजी से 30 किमो दूर मोरजिम को गोवा के सबसे लोकप्रिय बीच में से एक माना जाता है, खासतौर पर रूसी पर्यटक इसे 'छोटा रशिया' कहते हैं।
मोरजिम में रहने वाले नीलेश बागकर ने फेसबुक पर चार तस्वीरें डाली जिसमें बीच के पास एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा था जो समंदर की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। तस्वीर के बैकग्राउंड में कुछ कुत्ते भी नज़र आ रहे थे।
उप-वन संरक्षक डीएनएफ करवालहो ने बताया कि मगरमच्छ समंदर से नहीं आया था, हो ना हो ये चापोरा नदी का था जो मोरजिम में आकर समंदर से मिलती है, कुत्ते इसके पीछे पड़ गए होंगे और इसलिए ये यहां पहुंच गया।
मगरमच्छ अक्सर भीतरी इलाके की दलदली नदी में पाए जाते हैं लेकिन ये समंदर के किनारे कम ही देखने को मिलते हैं जहां हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और देखें बीच पर घुमते मगरमच्छ की तस्वीरें.......