1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूसरे करगिल की इजाज़त कभी नहीं दूंगा: दलबीर सिंह सुहाग

दूसरे करगिल की इजाज़त कभी नहीं दूंगा: दलबीर सिंह सुहाग

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2015 12:29 pm IST,  Updated : Jul 25, 2015 12:31 pm IST

द्रास: सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि सैन्य बल कभी भी करगिल जैसा युद्ध होने नहीं देगा। करगिल युद्ध के शहीदों की याद में यहां बने एक स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने

दूसरे करगिल युद्ध की...- India TV Hindi
दूसरे करगिल युद्ध की इजाज़त कभी नहीं दूंगा: सुहाग

द्रास: सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि सैन्य बल कभी भी करगिल जैसा युद्ध होने नहीं देगा। करगिल युद्ध के शहीदों की याद में यहां बने एक स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा, सेना कभी भी दूसरे करगिल की इजाजत नहीं देगी।

बहरहाल, करगिल युद्ध में भारत के विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले विजय दिवस की 16वीं वर्षगांठ का आयोजन 20 जुलाई से ही शुरू हो गया था और मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आज और कल होगा।

सेना धार्मिक गुरूओं की मौजूदगी में करगिल युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों की याद में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करेगी। इसके बाद दीप प्रज्वलित की जाएगी।

शहीदों के लिए पुष्पांजलि अर्पित करने का समारोह कल आयोजित होगा और इसके बाद वीर नारियों के साथ बातचीत होगी।

पाकिस्तानी सैनिकों के साथ करगिल युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ था जो दो महीनों तक चला था।

इस युद्ध में भारतीय सेना के 490 अधिकारी, सैनिक और जवान शहीद हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत