1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: बेरहम बहू ने सास की सिलबट्टे से की पिटाई, हुई अरेस्ट

Video: बेरहम बहू ने सास की सिलबट्टे से की पिटाई, हुई अरेस्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2016 10:45 am IST,  Updated : Jan 12, 2016 10:55 am IST

बिजनौर: यूपी के बिजनौर में सास-बहू के रिश्‍ते को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है। एक बहू ने बर्बरता की हद पार करते हुए इस कदर सास की पिटाई की कि जिसे देखकर इंसानियत

bijnor- India TV Hindi
bijnor

बिजनौर: यूपी के बिजनौर में सास-बहू के रिश्‍ते को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है। एक बहू ने बर्बरता की हद पार करते हुए इस कदर सास की पिटाई की कि जिसे देखकर इंसानियत शर्मसार हो गई। एक बहू का अपनी बुजुर्ग सास की पिटते और गला दबाते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में बहू ना केवल सास को बेरहमी से पीट रही है बल्कि एक कपड़े से सास का गला घोंटने की कोशिश भी करती है और पत्थर से सिर पर वार भी करती है।

बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला पर इतना जुल्म क्यों ?

ये घटना 5 जनवरी की है। दोपहर को कमरे में एक 70 साल की बुज़ुर्ग सास राजरानी जैन बिस्तर पर आराम कर रही थी तभी उनकी बहू संगीता जैन कमरे में घुसती है। बहू दनदनाती हुई आती है और अपने हाथों में पकड़े कपड़े को बुज़ुर्ग सास के गले में डाल देती है। सास इससे पहले कुछ समझ पाती बहू तेजी से बिस्तर से उन्हें नीचे खींचने की कोशिश करती है और ज़ोर लगाते हुए बिस्तर पर चढ़ जाती है। बुज़ुर्ग सास के गले में कपड़ा फंसाकर वो उसे लगातार ज़ोर से दबाकर गला घोंटने की कोशिश करती है।

मां समान सास की बेरहमी से पिटाई

हैरान कर देने वाली सीसीटीवी की तस्वीरें उत्तर प्रदेश के बिजनौर के पास नेहतौर की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। अपनी सास राजरानी जैन की बेरहमी से पिटाई करने वाली महिला का नाम संगीता जैन बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, संगीता जैन के पति संदीप जैन को उसकी बहन विपासा ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया था। सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद ही सास राजरानी की बेरहमी से पिटाई की तस्वीर कैद हो पाई।

बताया जा रहा है कि संगीता जैन ने अपने पति संदीप जैन पर पहले से ही दहेज का एक मुकदमा कर रखा है। इस जालिम औरत ने सिर्फ सास की पिटाई नहीं की, बल्कि अपने पति को भी पीटा। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस बहू को सास को जान से मारने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

सात साल पहले बिजनौर के नहटौर इलाके में रहने वाले संदीप जैन की शादी संगीता जैन से हुई थी लेकिन आए दिए दोनों में छोटी-बड़ी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। धीरे-धीरे झगड़ा अदालत की दहलीज तक जा पहुंचा। इस मामले में दहेज और तलाक का मुकदमा भी दायर हुआ।

हालांकि सास को पीटने वाली आरोपी बहु ने अपने सुसरालवालों पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। संगीता का कहना है कि संदीप जैन की बहने जायदाद की लोभी थीं, उनके ससुर उससे अवैध संबंध बनाना चाहते थे, सास दहेज की मांग करती थी, और पति सारी बातों को जानकर भी खामोश रहते थे, इसीलिए उसने जुल्म ना सहने की ठान ली।

अब बहू के आरोप मे कितनी सच्चाई है, ये जांच का विषय है लेकिन सीसीटीवी फुटेज में सास और पति पर संगीता का बेहिसाब जुल्म साफ साफ दिख रहा है। ये वीडियो सामने आने के बाद संदीप जैन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है और पुलिस नेआरोपी बहू संगीता जैन को धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

अगली स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत