1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेडली ने कबूला गुनाह, गवाह बनने के लिए रखी सजा माफी की शर्त

हेडली ने कबूला गुनाह, गवाह बनने के लिए रखी सजा माफी की शर्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 10, 2015 05:37 pm IST,  Updated : Dec 10, 2015 08:12 pm IST

मुंबई: मुंबई में 26/11 हमलों की साज़िश रचने वाला डेविड कोलमन हेडली आज मुंबई कोर्ट में पेश होगा। हेडली की अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। डेविड कोलमेन हेडली को शाम साढ़े 6

mumbai attack- India TV Hindi
mumbai attack

मुंबई: मुंबई में 26/11 हमलों की साज़िश रचने वाला डेविड कोलमन हेडली की गुरुवार को मुंबई के स्पेशल कार्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड हेडली ने अपना गुनाह कबूल लिया है। हेडली ने गवाह बनने के लिए सजा माफी की शर्त रखी है। हेडली का कहना है कि वह हर आरोप मानने को तैयार है। हेडली ने कहा कि अगर उसे माफी मिल जाए तो वह सरकारी गवाह बनने को तैयार है।

डेविड कोलमेन हेडली को शाम साढ़े 6 बजे कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इससे पहले विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने बताया था कि हमें अमेरिका के न्याय विभाग ने सूचित किया है कि 26/11 हमलों में आरोपी डेविड कोलमैन हेडली को भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को शाम 6:30 पर मुंबई की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा।

बता दे कि हेडली लश्कर का आतंकी है और उसने मुंबई की रेकी करके हमलों का प्लान तैयार किया था। मुंबई पुलिस ने डेविड कोलमैन हेडली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत की सुनवाई में शामिल करने के लिए विशेष टाडा अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था। इसके बाद टाडा अदालत ने हेडली को सुनवाई में शामिल करने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग को एक अनुरोध पत्र भेजा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत