1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: लोकसभा में विपक्ष के सांसदों का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
  Live Now

LIVE: लोकसभा में विपक्ष के सांसदों का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

 Written By: Niraj Kumar
 Updated : Aug 04, 2026 02:16 pm IST

लोकसभा में आज भी जमकर हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सोमवार को भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ था जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी।

loksabha- India TV Hindi
लोकसभा Image Source : PTI

नई दिल्ली: मॉनसून सत्र में सदन की कार्यवाही लगातार हंगामे के चलते बाधित होती रही है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे। सदन की कार्यवही 2 बजे तक के लिए स्थगति कर दी गई। वहीं राज्यसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई। कांग्रेस के सांसद सदन में गृह मंत्री के बयान पर अड़े हुए हैं। उधर, संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ संसद भवन परिसर में आयोजित की गई।

इस बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कुछ दलों पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सदन में प्रश्नकाल नहीं हो पा रहा है और लगभग किसी विधेयक पर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कथित पेपर लीक को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही और दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर ही बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे के बीच ही सदन ने सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रावधान वाला विधेयक बिना चर्चा के पारित कर दिया। सरकार ने विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 और बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 भी पेश किए। 

बता दें कि राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद के बाहर विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। 31 जुलाई को संसद के बाहर पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने सांकेतिक रूप से राम मंदिर में हुए कथित घोटाले का संसद के बाहर चित्रण कर अपना प्रदर्शन जाहिर किया। इस दौरान विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे।

 

 

Live updates :Monsoon Session Live

Auto Refresh
Refresh
  • 1:34 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अच्छे कानून पास न हों, यही विपक्ष चाहता है-एस.पी. सिंह बघेल

    केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, " जहां तक चंदा वाला सवाल है, यूपी के मुख्यमंत्री ने FIR दर्ज करवा दी है, SIT की जांच हो रही है, गिरफ्तारियां हो रही हैं, लोग जेल गए हैं, अभी तक किसी की बेल नहीं हुई है। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा में, किसी विषय को विपक्ष को उठाना है तो विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष को ये नोटिस देंगे और नियम एवं प्रक्रियाओं के तहत स्पीकर इस पर निर्णय ले सकते हैं। कई अच्छे विधेयक और कानून जो जनता के हित में होते हैं, वो पास न हो, यही विपक्ष चाहता है।"

     

  • 1:33 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश की भावनाओं से खिलवाड़ हुआ-डिंपल यादव

    समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "कितनी धातुएं चोरी हुई हैं। कितने आभूषण चोरी हुए हैं, जमीनों में घपले हुए हैं। बहुत ही गंभीर बात है। देश की भावनाओं से खिलवाड़ हुआ है। हम चाहते हैं कि चीजें साफ हो कर सामने आए। ये देश को लोगों का पैसा है। हम लगातार मांग करेंगे, क्योंकि राम मंदिर से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं।"

     

  • 11:49 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दतिया और बांकीपुर का रिजल्ट आया है, यूपी अभी बाकी है-आनंद भदौरिया

    समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि जिस तरह से स्टूडेंट्स को सड़कों पर कुचला गया, उनकी जायज़ मांगों को कुचला गया, पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, AK-47 चलाई गईं, इस पर पूरे देश में लोगों का गुस्सा है। जिस तरह से भगवान राम के दान की चोरी हुई, इस पर लोगों का गुस्सा था, और अभी तो बस दतिया और बांकीपुर का रिजल्ट आया है। उत्तर प्रदेश का चुनाव तो अभी बचा है। जब तक उत्तर प्रदेश का चुनाव रिजल्ट आएगा, BJP पूरी तरह खत्म हो जाएगी, और अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता बहुमत की सरकार बनाएगी।

  • 11:32 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राज्यसभा में भी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगति

    राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों का हंगामा हुआ जिसके चलते सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

  • 11:08 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही आज जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। भारी हंगामे के चलते स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज लगातार 12वें दिन प्रश्नकाल नहीं हो सका। 

  • 10:56 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    एनडीए की बैठक में पीएम का संबोधन नहीं

    बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ में आज पीएम का संबोधन नहीं हुआ । इस बैठक में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुखभाई मांडविया ने कॉमनवेल्थ व एम्प्लॉयमेंट पर वक्तव्य दिया।

     

  • 10:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन

    प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लेकर सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

     

  • 10:35 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में पास करने और विचार के लिए बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026, टैक्सेशन और अन्य कानून (संशोधन) बिल, 2026 पेश करेंगी।

     

  • 10:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    BJP सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा रवैया है। झारखंड में हर दिन हज़ारों स्टूडेंट सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं, फिर भी कांग्रेस पार्टी झारखंड में प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट के सपोर्ट में एक शब्द भी नहीं बोलती। वे पार्लियामेंट में भी यह मुद्दा नहीं उठा रहे हैं,क्योंकि यह एक सेलेक्टिव गुस्सा है, और कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ इससे पॉलिटिकल फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

     

  • 10:33 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    संसद की कार्यवाही से पहले NDA की बैठक

    बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP प्रेसिडेंट नितिन नवीन और NDA के अन्य नेता  शामिल हुए।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत