1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डेविड हेडली को कोर्ट ने बनाया 26/11 मुंबई हमले का आरोपी

डेविड हेडली को कोर्ट ने बनाया 26/11 मुंबई हमले का आरोपी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 18, 2015 06:32 pm IST,  Updated : Nov 18, 2015 06:32 pm IST

नई दिल्ली: अदालत ने लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड कोलमेन हेडली को 26/11 मुंबई हमलों में आरोपी बनाया है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने डेविड हेडली को समन जारी किया है। कोर्ट ने

डेविड हेडली को कोर्ट...- India TV Hindi
डेविड हेडली को कोर्ट ने बनाया 26/11 मुंबई हमले का आरोपी

नई दिल्ली: अदालत ने लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड कोलमेन हेडली को 26/11 मुंबई हमलों में आरोपी बनाया है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने डेविड हेडली को समन जारी किया है। कोर्ट ने हेडली को 10 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने कहा है कि डेविड कोलमेन हेडली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाए। बता दे कि मुंबई पुलिस ने डेविड को आरोपी बनाने के लिए कोर्ट में याचिका डाली थी। पुलिस की याचिका मंजूर करते हुए कोर्ट ने डेविड होडली को आरोपी बनाने का फैसला सुनाया।

डेविड हेडली पर लश्कर ए तैयबा और पाकिस्तान इंटेलिजेंस की मदद से मुंबई में आतंकवादी हमले का आरोप है, जिसमें 168 लोगों की मौत हो गई थी।

कौन है डेविड हेडली?

डेविड हेडली 2008 में मुंबई हमलों का षड्यंत्रकारी था। मुंबई के हमलों में न केवल उसका सहयोग रहा बल्कि उसके शब्दों में इन हमलों में वह पाकिस्तान में अपने चार सहयोगियों की तरह शुरू से आख़िर तक शामिल था। इसके अलावा हेडली हाफिज सईद का चहेता रहा है।

अगर हेडली की असलियत का किसी को सही मायने में अंदाजा था तो वह था पाकिस्तान का लश्कर-ए तैबा संगठन, जहां हेडली की पहुंच संगठन के प्रमुख हाफिज़ सईद तक थी। लश्कर ने डेविड हेडली की भारत विरोधी भावनाओं का बहुत अच्छी तरह से फ़ायदा उठाया. उसका अमरीकी होना भी लश्कर के लिए फायदेमंद था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत