1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल मुंबई से गिरफ्तार, उगाही की धमकी देने का आरोप

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल मुंबई से गिरफ्तार, उगाही की धमकी देने का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2017 10:41 pm IST,  Updated : Sep 18, 2017 11:43 pm IST

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर को गिरफ्तार किया गया है। रंगदारी के मामले में इकबाल कास्कर को ठाणे क्राइम ब्रांच ने डोंगरी से गिरफ्तार किया है।

iqbal kaskar- India TV Hindi
iqbal kaskar

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया गया है। रंगदारी के मामले में इकबाल कासकर को ठाणे क्राइम ब्रांच ने डोंगरी से गिरफ्तार किया है। फिलहाल इकबाल से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इकबाल कासकर पर बिजनेसमैन से उगाही करने के लिए धमकी देने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल गैंग के लोगों ने एक बिजनेसमैन को फोन कर धमकाया और फिरौती की मांग की। जिसके बाद बिजनेसमैन ने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की।

कासकर को प्रदीप शर्मा ने गिरफ्तार किया है। प्रदीप एनकाउंटर के लिए काफी चर्चा में रहे हैं।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत